सिद्धार्थनगर 13 जनवरी 2026 :
अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त बस्ती मंडल श्री अखिलेश सिंह एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के चयनित पोलिंग केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा डुमरियागंज के प्राथमिक विद्यालय जमाल जोत के बूथ संख्या 170 व 171 विधानसभा इटवा के प्राथमिक विद्यालय मधवापुर के बूथ संख्या 167 व 168, विधानसभा शोहरतगढ़ के प्राथमिक विद्यालय ठेबरूआ के बूथ संख्या 40 एवं प्राथमिक विद्यालय नजर गढ़वा बढ़नी के बूथ संख्या 41 व 42 तथा विधानसभा कपिलवस्तु के प्राथमिक विद्यालय लंगड़ी सनई के बूथ संख्या 422 व 423 का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
रोल प्रेक्षक श्री अखिलेश सिंह ने निरीक्षण के दौरान संबंधित बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि फॉर्म 6 फॉर्म 7 एवं फॉर्म 8 को समय से भरवाकर फीडिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अर्हता तिथि 1.1.2026 के आधार पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़े जाएं कोई भी पात्र न छूटने न पाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि मृत्यु हो चुके अथवा विवाह के कारण स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाएं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को पूर्णतः त्रुटिरहित बनाया जाए। ग्राम प्रधान के सहयोग से बिना किसी भेदभाव के मतदाता नाम जोड़ने व हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अथवा सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को तत्काल अवगत कराने के निर्देश दिए गए जिससे समयान्तर्गत समाधान किया जा सके।
रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
