मरवटिया गांव में महिला की मृत्यु के बाद हंगामा पुलिस ने संभाली स्थिति

सिद्धार्थनगर जनपद के ग्राम मरवटिया निवासी श्रीमती ज्योति राय पत्नी विजय राय द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि उनके यहां पदमा देवी को पैरालिसिस की बीमारी थी जिनका इलाज फरेंदा जनपद महाराजगंज में चल रहा था। इलाज के दौरान पदमा देवी की मृत्यु हो गई।

सूचना के अनुसार मृतका की बेटी एवं दामाद घर पर आकर मारपीट करने लगे जिससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण की गई जिसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेजा गया।

वहीं, श्रीमती ज्योति राय द्वारा अपने रिश्तेदार जयसराम निषाद एवं उनके परिजनों के विरुद्ध मारपीट एवं छेड़खानी के संबंध में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम है।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *