मंत्री अनिल राजभर ने प्रेस वार्ता में केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं की सराहना की

सिद्धार्थनगर :

जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान प्रेस वार्ता में श्री अनिल राजभर मंत्री मुख्य अतिथि रहे।

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यक्रमों की सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से किसान और मजदूर को अभियान का अहम हिस्सा बताया और कहा कि ये लोग राम विकसित भारत की उन्नति में योगदान दे रहे हैं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने आम जनता को योजनाओं और उनके लाभ के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज में विकास और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश फैलाने के लिए शुरू किया गया है।

जिला भाजपा कार्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *