सिद्धार्थनगर 15 जनवरी 2026:
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. ने हनुमान गढ़ी मंदिर तेतरी बाजार नौगढ़ में आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की गई जिसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर श्री अजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
