Mahrajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर विदेशी नागरिक गिरफ्तार, क्या है पुरा मामला

महराजगंज: भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पेट्रोलिंग के दौरान नीदरलैंड के नागरिक पाउल क्लेन ट्वेंट को नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

सीमा पर संदिग्ध गतिविधि पर कसा शिकंजा

maharjganj nepal border news
गिरफ्तार नागरिक ( फाइल फोटो )

महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र में स्थित सुंडी घाट के पास पिलर संख्या 526 से पाउल क्लेन ट्वेंट साइकिल से भारत में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की 66वीं बटालियन और पुलिस की संयुक्त पेट्रोलिंग टीम ने उसे रोक लिया। जब उसके दस्तावेजों की जांच की गई तो उसके पास भारतीय वीजा नहीं मिला, जिसके चलते उसे हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ेंः शोहरतगढ़ में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी और मच्छरों से बीमारियों का खतरा.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूछताछ जारी

क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विदेशी नागरिक के खिलाफ 14 विदेशी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह नेपाल से भारत में क्यों घुस रहा था और उसका मकसद क्या था।

इस घटना के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, ताकि इस तरह की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जा सके।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *