महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति टीम ने खरगवार में लगाई चौपाल

थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर 8 अक्टूबर 2025

महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो अभियान एवं साइबर अपराध सुरक्षा के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा ग्राम खरगवार में चौपाल आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया।

यह कार्यक्रम क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीन प्रकाश के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक राज कुमार यादव मुख्य आरक्षी अविनाश सिंह आरक्षी पवन मौर्या महिला आरक्षी उर्मिला देवी तथा मंजू सरोज शामिल रहीं।

चौपाल के दौरान शक्ति दीदी पहल के अंतर्गत महिलाओं को आत्मरक्षा साइबर सुरक्षा तथा सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

टीम ने बताया कि महिला अपराध से निपटने हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन

📞 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 आपातकालीन सेवा 1098 चाइल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस सेवा 101 अग्निशमन 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।

मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प भी दिलाया।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *