महिला थाना मिशन शक्ति टीम ने खेतवल मिश्र गांव में चलाया जागरूकता अभियान

सिद्धार्थनगर 19 फरवरी 2026: मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर के खेतवल मिश्र गांव में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गांव की उन महिलाओं को जो विभिन्न कारणों से थाने तक नहीं पहुंच पाती हैं, मिशन शक्ति साइबर जागरूकता अभियान एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में कैसे स्वयं को सुरक्षित रखें तथा तत्काल सहायता कैसे प्राप्त करें। मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर भी चस्पा किए गए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 112 पुलिस 1098 चाइल्ड केयर 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य आपात सेवाओं की जानकारी दी गई तथा नए कानूनों के बारे में भी अवगत कराया गया।
मिशन शक्ति टीम:
इस अवसर पर म•हे•का• रीना रावत म•का• प्रगति राय एवं पीआरडी पुनीता उपस्थित रहीं।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे। अभियान के अंतर्गत महिला थाना पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर के खेतवल मिश्र गांव में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव की उन महिलाओं को जो विभिन्न कारणों से थाने तक नहीं पहुंच पाती हैं मिशन शक्ति साइबर जागरूकता अभियान एवं वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार के अपराध की स्थिति में कैसे स्वयं को सुरक्षित रखें तथा तत्काल सहायता कैसे प्राप्त करें। मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर भी चस्पा किए गए। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 112 पुलिस 1098 चाइल्ड केयर 1930 साइबर हेल्पलाइन सहित अन्य आपात सेवाओं की जानकारी दी गई तथा नए कानूनों के बारे में भी अवगत कराया गया।

मिशन शक्ति टीम:

इस अवसर पर म•हे•का• रीना रावत म•का• प्रगति राय एवं पीआरडी पुनीता उपस्थित रहीं।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए ऐसे जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *