सिद्धार्थनगर : मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और साइबर जागरूकता को लेकर महिला थाना मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र जोगिया उदयपुर के ग्राम हरैया में बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं, जिन्हें नई कानूनी व्यवस्थाओं साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में महिलाओं को वीडियो फिल्म दिखाकर जागरूक किया गया तथा मिशन शक्ति 5.0 स्टिकर भी चस्पा किए गए।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान
डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में
प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व
विश्जीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में
भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सिद्धार्थनगर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
टीम ने बताया कि कई महिलाएं थाने तक नहीं पहुंच पातीं इसलिए गांवों में पहुंचकर बहू बेटी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं ताकि उन्हें सीधे स्थल पर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी जा सके।
कार्यक्रम में दी गई प्रमुख जानकारियां
महिलाओं को साइबर अपराध ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय
नए कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी
खुद के साथ होने वाले अपराध से बचाव के तरीके
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर
मिशन शक्ति केंद्रों का उपयोग तथा शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया
हेल्पलाइन नंबर बताए गए
1090 वुमेन पावर लाइन
181 महिला हेल्पलाइन
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 पुलिस आपातकालीन सेवा
1098 चाइल्ड केयर लाइन
108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन
101 अग्निशमन सेवा
14567 एल्डर हेल्पलाइन
1930 साइबर हेल्पलाइन
मिशन शक्ति टीम
1. म• मु• आ• रीना रावत महिला थाना सिद्धार्थनगर
2. म• आ• नेहा सिंह महिला थाना सिद्धार्थनगर
3. म0• पीआरडी तारा महिला थाना सिद्धार्थनगर
4. म• पीआरडी विद्यावती महिला थाना सिद्धार्थनगर
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
