सिद्धार्थनगर 13 अक्टूबर 2025
मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण एंटी रोमियो और शक्ति दीदी अभियान को बढ़ावा देने के क्रम में आज जनपद सिद्धार्थनगर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मशीना की कक्षा 11वीं की छात्रा स्नेहा पांडे को एक दिन का महिला थाना प्रभारी बनाया गया।
यह आयोजन डॉ. अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन तथा प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व विश्वजीत सौरयान क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में किया गया।
भाग्यवती पांडे प्रभारी निरीक्षक महिला थाना ने छात्रा स्नेहा पांडे को एक दिन का थाना प्रभारी का कार्यभार सौंपा।
पदभार ग्रहण करते ही स्नेहा पांडे ने थाने पर आई पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्थापित महिला शक्ति केंद्रों के प्रति आभार व्यक्त किया।
थाने पर उपस्थित अन्य छात्राओं को थाने की कार्यप्रणाली एफआईआर पंजीकरण सीसीटीएनएस सिस्टम महिला व पुरुष बंदी गृह साइबर हेल्प डेस्क और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यशैली की जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम न केवल बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी दिया
