सिद्धार्थ नगर: पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में जिले में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज थाना गोल्हौरा पुलिस द्वारा प्राथमिक विद्यालय जीव पुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रामदेव के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
मिशन शक्ति टीम
उ•नि• रामनाथ यादव
आ• रणजीत यादव
महिला आ बबिता सिंह
ने छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एंटी रोमियो अभियान साइबर अपराध बचाव और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया।
टीम ने विद्यालय के बच्चों को बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। साथ ही थाना क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर एंटी-रोमियो चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया।
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जिनकी जानकारी छात्रों को दी गई
1090 वुमेन पावर लाइन
181 महिला हेल्पलाइन
1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
112 पुलिस इमरजेंसी सेवा
1098 चाइल्ड हेल्पलाइन
108 एम्बुलेंस सेवा
101 अग्निशमन सेवा
14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन
1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन
रिपोर्ट : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
