विकासखंड मिठौरा के टीकर ग्राम सभा में सीसी रोड निर्माण में लापरवाही, भुगतान के बाद भी नहीं शुरू हुआ काम

महाराजगंज। विकासखंड मिठौरा के ग्राम सभा टीकर में शासन की योजनाओं पर सवाल उठाने वाला मामला उजागर हुआ है। ग्राम सभा के श्रवण पाण्डेय के घर से तीर्थन तिवारी के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए लगभग दो लाख रुपए का भुगतान एक वर्ष पूर्व ही कर दिया गया था, लेकिन मौके पर अब तक कार्य शुरू भी नहीं हो सका।

Mahrajganj news

 

गाव के लोगों ने बताया कि पूरे एक साल से भुगतान होने के बाद भी सीसी रोड का निर्माण न होने से आमजन को गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दिनों में कीचड़ व जलभराव से ग्रामीणों सहित स्कूली बच्चों को भारी दिक्कत होती है।

Mahrajganj news

ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता और ग्राम पंचायती स्तर पर अनदेखी के कारण विकास कार्य केवल कागजों तक ही सीमित रहे हैं। भुगतान होने के बावजूद कार्य न होने पर ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Maharajganj news

सूत्रों के अनुसार, इस सीसी रोड निर्माण कार्य से जुड़ा भुगतान करीब दो लाख रुपए का किया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि जब धनराशि का उपयोग हो गया तो काम आखिर कब धरातल पर दिखाई देगा।

ग्रामीण अब उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई कराने की मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट : संवाददाता महराजगंज।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *