लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में नगर विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने नगर पालिकाओं को और अधिक सशक्त, आधुनिक व जनता के अनुकूल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
✔️ स्मार्ट नगर पालिका योजना : अब जिला मुख्यालयों वाली नगर पालिकाओं को स्मार्ट व विकसित नगर पालिका के रूप में परिवर्तित किया जाएगा।
✔️ ई-मोबिलिटी पर जोर : लखनऊ और कानपुर में 200 इलेक्ट्रिक बसें और अन्य नगरों में 650 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना को हरी झंडी दी गई है। इसके साथ ही चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से विकसित किया जाएगा।
✔️ आधुनिक सुविधाएं : नगर पालिकाओं में गौरव पथ पिंक टॉयलेट स्मार्ट क्लासरूम थीम पार्क ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टेशन ग्रीन क्रेमेटोरियम और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
✔️ स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा : उत्सव भवन सामुदायिक केंद्र और ODOP वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट आधारित ढांचे तैयार कर स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को नई ऊर्जा देने की योजना है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
