लोटन पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई 1.4 किलो अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर 17 जनवरी 2026 :

जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना लोटन पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद तथा सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में की गई। थाना लोटन के थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज के नेतृत्व में पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम अपराध रोकथाम एवं तस्करी पर नियंत्रण हेतु क्षेत्र में गश्त कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सिकरी से भरमी की ओर मोटरसाइकिल से आ रहा है जिसकी डिग्गी में गांजा रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पचमा पुलिस चौकी के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की डिग्गी से 1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना लोटन में मु•अ•सं• 2/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

होरीलाल पुत्र गिरीश चन्द्र निवासी सिसहनिया थाना बृजमनगंज जनपद महराजगंज

बरामदगी का विवरण

1 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा 1 मोटरसाइकिल UP56 AH 8931

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा नेपाल से खरीदकर लाता था और गांव गांव घूमकर बेचता था जिससे प्राप्त धन से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

गिरफ्तारी में शामिल टीम उ• नि• सुरेन्द्र प्रताप सिंह का• वकील अहमद थाना लोटन

निरीक्षक स• खुशीलाल राय एसएसबी हे• का• मोहम्मद खुर्शीद का• सौरभ सिंह

आ• साष• मोहम्मद जाहिद आ• सा• पवन यादव आ• सा• लोकेश कुमार एसएसबी।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *