📍सिद्धार्थनगर, 26 अक्टूबर 2025।
जनपद सिद्धार्थनगर में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई एक संवेदनशील घटना ने पुलिस विभाग को कठघरे में खड़ा कर दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 22/23 अक्टूबर की रात ग्राम चम्पापुर निवासी रजनीश पटेल पुत्र अशोक कुमार वार्ड नं. 04 गांधी नगर वर्डपुर नगर पंचायत कपिलवस्तु, विसर्जन कार्यक्रम से लौटते समय उंजी पेट्रोल पंप के पास अचेत अवस्था में पड़े मिले।
स्थानीय लोगों ने उन्हें पहचानकर तत्काल बर्डपुर अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर तत्पश्चात गोरखपुर और फिर लखनऊ रेफर कर दिया। इस समय रजनीश का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि मूर्ति विसर्जन के दौरान मोहाना पुल के पास मूर्ति रुकवाने की बात पर विवाद हुआ था जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने रजनीश को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाया लेकिन कुछ ही देर बाद वह उंसी पेट्रोल पंप के पास गंभीर हालत में गिरा मिला। आरोप है कि पुलिसकर्मी उसे वहीं छोड़कर चले गए।
घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया। 25 अक्टूबर को पुलिस उपमहानिरीक्षक डीआईजी बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद 26 अक्टूबर को अपर पुलिस महानिदेशक एडीजी गोरखपुर जोन श्री मुथा अशोक जैन स्वयं घटनास्थल पहुंचे और मामले की गहराई से जानकारी ली।
दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने घायल रजनीश के परिजनों से मुलाकात कर कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जांच के आधार पर चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर निलंबित किया गया है।
घायल के भाई अवनीश पटेल की तहरीर पर थाना मोहाना में मुकदमा संख्या 152/2025 धारा 109(1) 140(1) भारतीय न्याय संहिता-2023 के तहत पंजीकृत किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में सात टीमों का गठन किया गया है।
वहीं पीड़ित के इलाज में लखनऊ पुलिस सक्रिय सहयोग कर रही है। इस प्रकरण की निगरानी उच्चाधिकारियों द्वारा सीधे की जा रही है और प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा।
> 🗣️ “पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। श्री मुथा अशोक जैन अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन
