खेसरहा में सनसनीखेज हत्या का खुलासा 2 अभियुक्त गिरफ्तार सोने की चैन व उपकरण बरामद

सिद्धार्थनगर 14 सितंबर 2025: थाना खेसरहा पुलिस व जनपदीय एसओजी की संयुक्त टीम ने एक जघन्य हत्या का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना ग्राम बेलउख के पास विशंम्भर राय के बगीचे में हुई थी जहां नवयुवक आकाश गुप्ता पुत्र लालमन गुप्ता की निर्मम हत्या कर दी गई थी। मृतक के गले से सोने की चैन भी लूटी गई थी।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर और मंयक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी बांसी के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने वैज्ञानिक एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य के आधार पर आरोपित अभियुक्त शैलेश यादव पुत्र गिरीश यादव व निखिल राय पुत्र भोलानाथ राय को गिरफ्तार कर उनसे हत्या में प्रयुक्त प्लास व पेचकस बरामद किया। इसके अतिरिक्त मृतक की सोने की चैन भी अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद की गई।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि पूर्व में आकाश गुप्ता ने शैलेश यादव से 12000 उधार लिया था जिसे वापस न करने पर दोनों ने उसे हत्या कर उसकी सोने की चैन लूटने की साजिश रची थी। मोबाइल रिकवरी के तहत आकाश गुप्ता के मोबाइल से भी महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त किया जा रहा है जिसमें अभियुक्त निखिल राय की प्रेमिका से हुई बातचीत का भी खुलासा हुआ है।

इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने 15000 नकद पुरस्कार से टीम को सम्मानित किया।

👉🏻 गिरफ्तार अभियुक्त विवरण:

1. निखिल राय – निवासी बनुहिया थाना खेसरहा

2. शैलेश यादव – निवासी पचमोहनी थाना खेसरहा

👉🏻 बरामदगी का सारांश:

हत्या में प्रयुक्त प्लास व पेचकस मृतक की सोने की चैन

गिरफ्तारी में जुटी पुलिस टीम: • अनुप कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष खेसरहा जीवन त्रिपाठी प्रभारी एसओजी हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सेल राघवेन्द्र प्रताप यादव थाना खेसरहा अन्य टीम सदस्यगण

जनपद सिद्धार्थनगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं ऐसे जघन्य अपराधों की जांच कार्यवाही में पुलिस प्रशासन सतत् सक्रिय है।

🔔 आगे की जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।

Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *