सिद्धार्थनगर :
पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण के आदेश एवं डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ श्री मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना कठेला समय माता साइबर पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।
थानाध्यक्ष अभय सिंह, थाना कठेला समय माता के नेतृत्व में दिनांक 17.12.2025 को थाना क्षेत्र के ग्राम झकहिया निवासी श्रीमती बिट्टा देवी पत्नी रामचंद्र के बैंक खाते से साइबर फ्रॉड के माध्यम से डेबिट हुई कुल ₹92000की सम्पूर्ण धनराशि को सफलतापूर्वक वापस कराया गया।
साइबर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई तकनीकी जांच एवं बैंक समन्वय के माध्यम से फ्रॉड की गई धनराशि को ट्रैक कर पीड़िता के खाते में वापस कराया गया। अपनी पूरी धनराशि वापस मिलने पर आवेदिका द्वारा थाना कठेला समय माता की साइबर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम थाना एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
थाना कठेला समय माता साइबर पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक आनंद कुमार थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर
2. महिला कांस्टेबल ज्योति पांडेय थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर
रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
