कठेला समय माता पुलिस की बड़ी कार्रवाई नकबजनी में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी का सामान बरामद

लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर रिपोर्ट अर्जुन अग्रहरि

दिनांक: 3 दिसम्बर सिद्धार्थनगर : अपराधियों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना कठेला समय माता पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। थाना क्षेत्र में पंजीकृत मु.अ.सं. 160/25 धारा 331 4  305 317 2 BNS में वांछित एक नफर अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेज दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी की देखरेख में थानाध्यक्ष कठेला समय माता अभय सिंह के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त अब्दुल रब पुत्र निजामुद्दीन

निवासी: कम्हरिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर

पुलिस ने अभियुक्त को गुरौवाजात मोड़ के पास से दबोचा। पूछताछ में उसने नकबजनी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

बरामद सामान

1. एक अदद एल्युमीनियम का भगौना

2. एक अदद पीतल की घंटी वजन लगभग डेढ़ किलो

3. एक अदद तांबे का लोटा

4. एक अदद छोटी पूजा थाली पीतल

5. एक अदद अगरबत्ती स्टैंड पीतल

6. एक अदद कपूर जलाने का पात

सभी सामान नकबजनी में चोरी किए गए थे

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उ•नि• श्याम देव  थाना कठेला समय माता

2. हे•का• अश्विनी चौहान  थाना कठेला समय माता

3. हे•का• कमलेश यादव  थाना कठेला समय माता

4. का• सतीश चंद्र चौहान  थाना कठेला समय माता

रिपोर्टर:अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *