कार्तिक पूर्णिमा स्नान सकुशल सम्पन्न सिद्धार्थनगर पुलिस की मुस्तैदी से श्रद्धालु रहे निश्चिंत 05 नवम्बर 2025 सिद्धार्थनगर।

5 नवम्बर 2025 सिद्धार्थनगर:

जनपद सिद्धार्थनगर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का आयोजन पूर्ण श्रद्धा और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के निर्देशन में जिलेभर के घाटों एवं स्नान स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल पीएसी होमगार्ड तथा ट्रैफिक पुलिस के जवानों को विभिन्न घाटों पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर तैनात किया गया था ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार फुट पेट्रोलिंग माइक एनाउंस मेंट और रूट डाय वर्जन व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने स्वयं विभिन्न घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

पुलिस की सक्रियता सतर्कता और समन्वित प्रयासों के चलते कार्तिक पूर्णिमा का यह पर्व जिलेभर में सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

✍️ रिपोर्ट – Live 24 India News सिद्धार्थनगर

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *