कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों को लेकर एसपी सिद्धार्थनगर ने किया ककरही मेला घाट का निरीक्षण

सिद्धार्थनगर 04 नवम्बर 2025:

आगामी कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा थाना जोगिया उदयपुर क्षेत्रन्तर्गत ककरही मेला में स्नान घाट एवं मेला परिसर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिद्धार्थनगर ने घाट पर की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि

> घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

डॉ. महाजन ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत कुमार राय प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक रोहिनी यादव थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

📍 रिपोर्ट : लाइव 24 इंडिया न्यूज़, सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *