जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता पंजीकरण केन्द्रों का किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर।

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत तहसील नौगढ़ के ग्राम धेनसा बूथ संख्या 349 व 350 पर स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बीएलओ द्वारा भरे गए गणना प्रपत्रों की जांच की और दिशा-निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता को गणना फॉर्म की दो प्रतियां उपलब्ध कराई जाएं साथ ही फॉर्म भरने में स्पष्ट मार्गदर्शन भी दिया जाए।

उन्होंने कहा कि बीएलओ मतदाताओं से भरे हुए प्रपत्र एकत्रित कर उनकी पावती रसीद अवश्य दें। मतदाता गणना फॉर्म में अपना नवीनतम फोटो लगाकर हस्ताक्षर करें और फॉर्म बीएलओ को वापस करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि सभी गणना प्रपत्रों को ऑनलाइन अपलोड कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि अभियान की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी हो सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *