जिलाधिकारी ने किया सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण स्टॉक व वितरण सही पाया

सिद्धार्थनगर, 27 अगस्त 2025।

जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने बुधवार को बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति वी पैक्स तिलौली एवं पथरा बाजार विकास खण्ड मिठवल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्टॉक रजिस्टर व वितरण रजिस्टर का गहनता से मिलान किया जो सही पाया गया। साथ ही किसानों से उनके आधार कार्ड खतौनी आदि दस्तावेज भी देखे गए जो नियमानुसार पाए गए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों व समिति संचालकों को निर्देश दिया कि किसानों को खाद वितरण की प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *