जिलाधिकारी ने किया मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारम्भ युवाओं से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील

सिद्धार्थनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जी.एन. द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ बुद्ध बालिका महाविद्यालय गौतमपल्ली भीमापार सिद्धार्थनगर से किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई है ताकि वे सूची का अवलोकन कर सकें। यदि किसी मतदाता के नाम पते या अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है जिसका नियमानुसार निस्तारण किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 मार्च 2026 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, वे फॉर्म 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज कराएं। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित बीएलओ अथवा तहसील कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि मतदाता अपनी जानकारी की पुष्टि भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ceouttarpradesh.nic.in एवं electoralsearch.in पर कर सकते हैं। इसके साथ ही मोबाइल में ECI Net App Voter Helpline App डाउनलोड कर भी मतदाता से संबंधित सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है।

कार्यक्रम में उपजिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गौरव श्रीवास्तव अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री ज्ञानप्रकाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : अर्जुन अग्रहरि Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *