जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर श्री शिव शरणप्पा जीएन द्वारा जनपद में किसानों को समय से एवं निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न निजी खाद दुकानों एवं सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने महालक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र जिगिनियंहवा बांसी त्रिपाठी कृषि सेवा केन्द्र पिपरा छंगत इटवा तथा मौर्या खाद भण्डार खर देवरी खुनियांव का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर उपलब्ध खाद के स्टॉक रजिस्टर एवं वितरण रजिस्टर का गहन परीक्षण किया गया, जिसमें अभिलेख सही पाए गए।
इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा बहुद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति गोल्हौरा सोनफेरवा खुर्द पकड़ियहवा कला विकास खण्ड बढ़नी का भी औचक निरीक्षण किया गया। यहां भी स्टॉक एवं वितरण से संबंधित अभिलेखों का मिलान किया गया जो संतोषजनक पाया गया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को खाद सरकारी रूप से निर्धारित दरों पर ही वितरित की जाए तथा किसी भी प्रकार की मनमानी कालाबाजारी या अनावश्यक परेशानियों की शिकायत न मिले। उन्होंने अधिकारियों को चेताया कि यदि किसानों से संबंधित कोई भी अनियमितता पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
