जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

सिद्धार्थनगर 17 दिसम्बर 2025

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अधीन संचालित यूनिट सम्पूर्ण सुरक्षा केंद्र के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कमांडेंट होमगार्ड जिला आबकारी अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित जनपद एवं मण्डल स्तर के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बस्ती मण्डल से श्री अखिलेश सिंह क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम से श्री पंकज त्रिपाठी जिला कार्यक्रम समन्वयक श्री सतीश मिश्रा श्री उस्मान अली एसएसके यूनिट एआरटी यूनिट एसटीआई यूनिट समस्त आईसीटीसी लैब टेक्नीशियन एवं परामर्शदाता उपस्थित रहे।

साथ ही राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को सहयोग प्रदान करने वाली संस्थाओं टार्गेट इंटरवेंशन एवं लिंक वर्कर स्कीम के प्रबंधक भी कार्यशाला में सम्मिलित हुए।

कार्यशाला के दौरान श्री अखिलेश सिंह द्वारा जनपद एवं मण्डल में एचआईवी की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए समस्त सूचनाओं एवं सूचकांकों का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन ने निर्देश देते हुए कहा कि एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करें जिससे एचआईवी एड्स को लेकर व्याप्त सामाजिक कलंक को समाप्त किया जा सके तथा जनपद को इस बीमारी से सुरक्षित एवं मुक्त बनाया जा सके।

रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *