जिला जज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जिला कारागार का औचक निरीक्षण व्यवस्थाएं पाई गईं संतोषजनक

📍 जनपद सिद्धार्थ नगर

आज दिनांक 31.10.2025 को जिला जज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ सिद्धार्थनगर के साथ संयुक्त रूप से जिला कारागार सिद्धार्थनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भोजनालय बैरकों एवं बंदियों के रहने की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान जेल अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बताया कि नियमित रूप से उनके एवं जेल स्टाफ द्वारा समुचित जांच एवं निरीक्षण किया जाता है।

निरीक्षण के समय जेल की सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जेल परिसर में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित वस्तु प्रवेश न कर सके इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ की जाए।

साथ ही प्रत्येक नए निरूद्ध बंदी का जेल चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि

> नियमित रूप से जेल का निरीक्षण किया जाए बंदियों की गतिविधियों पर विशेष सतर्कता रखी जाए और समय समय पर उनके व्यवहार एवं व्यवस्थाओं की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक जिला जज सीएमओ एवं जेल प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

📌 रिपोर्ट – लाइव 24 इंडिया न्यूज़  सिद्धार्थनगर ब्यूरो

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *