जनपद सिद्धार्थनगर में पुलिस की सक्रियता डीआईजी बस्ती ने आयोजित किया जन चौपाल आमजन को दी महत्वपूर्ण जानकारी

दिनांक: 16.09.2025

स्थान: थाना सिद्धार्थनगर ग्राम सनई गंगा पैलेस

सिद्धार्थनगर। क्षेत्र पुलिस कार्यालय बस्ती के निर्देशन में पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती श्री संजीव त्यागी ने थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र ग्राम सनई के गंगा पैलेस में जन चौपाल का आयोजन कर आमजन से संवाद किया। इस दौरान डीआईजी बस्ती ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ• अभिषेक महाजन के साथ मिलकर लोगों को चोर ड्रोन से संबंधित अफवाहें मॉब लिंचिंग व चोरी की घटनाओं से सचेत करने के साथ साथ जागरूक किया गया।

जन चौपाल में डीआईजी बस्ती ने लोगों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागू ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति 2023 के तहत ड्रोन उड़ाने से पूर्व थाने में पंजीकरण व अनुमति आवश्यक होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनधिकृत ड्रोन उड़ाने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।

🚨 डीआईजी बस्ती ने आमजन से विशेष अपील की:

संदिग्ध गतिविधि वस्तु अथवा ड्रोन उड़ान की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

चोरी लूट की घटनाओं से सतर्क रहें एवं अफवाहों पर ध्यान न दें।

अजनबी अथवा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को चोर समझकर कानून अपने हाथ में न लें बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें।

रात्रि गश्त व नाइट पुलिसिंग में पुलिस को सहयोग करें।

डीआईजी बस्ती ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर को निर्देशित किया कि सभी थाना क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाए रखें, एलआईयू को सक्रिय रखें रात्रि गश्त व चेकिंग अभियान तेज करें, ड्रोन संबंधित सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करें एवं सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद क्षेत्राधिकारी सदर श्री विश्वजीत सौरयान I P S क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सुजीत कुमार राय क्षेत्राधिकारी बांसी श्री मयंक द्विवेदी क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन सुश्री रोहिणी यादव थानाध्यक्ष जोगिया उदयपुर श्रीमती मीरा चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर श्री दुर्गा प्रसाद सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *