जनपद स्थापना दिवस पर कपिलवस्तु स्तूप में भव्य आयोजन बुद्ध प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित विकास योजनाओं का हुआ उल्लेख

सिद्धार्थनगर : जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर 29 दिसम्बर 2025 को सिद्धार्थनगर की 37 वीं वर्षगांठ श्रद्धा उल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः साड़ी तिराहा स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चरणों में मुख्य अतिथि माननीय सांसद डुमरियागंज श्री जगदंम्बिका पाल भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया पासवान एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह द्वारा माल्यार्पण व पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके उपरांत सिद्धार्थ चौराहा एवं बर्डपुर तिराहा स्थित बुद्ध प्रतिमाओं पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इसके पश्चात अलीगढ़वा स्थित ऐतिहासिक कपिलवस्तु स्तूप पर मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री जगदम्बिका पाल माननीय विधायक इटवा नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय जिलाध्यक्ष भाजपा श्री कन्हैया पासवान एवं जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर स्तूप पूजन एवं परिक्रमा की गई। जिलाधिकारी द्वारा सांसद एवं विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। कपिलवस्तु स्तूप परिसर में शिवपति इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं कपिलवस्तु गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय सांसद श्री जगदंम्बिका पाल ने जनपद स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजकुमार सिद्धार्थ के नाम पर इस जनपद का नाम सिद्धार्थनगर पड़ा। उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध ने विश्व को अहिंसा, करुणा और शांति का संदेश दिया। कपिलवस्तु के समग्र विकास के लिए लाइट एंड साउंड शो विपश्यना केंद्र बुद्ध सर्किट एवं पर्यटन विकास हेतु करोड़ों की योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे आने वाले समय में जनपद को वैश्विक पहचान मिलेगी।

माननीय विधायक इटवा नेता प्रतिपक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि यह जनपद विश्व को शांति और करुणा का संदेश देने वाली भूमि है। गौतम बुद्ध के विचार आज भी संपूर्ण मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं।

जिलाधिकारी श्री शिव शरणप्पा जीएन ने 37 वें स्थापना दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों मीडिया बंधुओं एवं भन्ते गणों का स्वागत करते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में पर्यटन शिक्षा स्वास्थ्य एवं आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य किए जा रहे हैं। कपिलवस्तु स्तूप मार्ग को चार लेन किया जाएगा तथा पर्यटन सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा भन्ते गणों को कम्बल का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में पीडी श्री नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी द्वारा सभी अतिथियों अधिकारियों कर्मचारियों मीडिया प्रतिनिधियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री नीतेश पाण्डेय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी वरिष्ठ कोषाधिकारी उपजिलाधिकारी जिला स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधि भन्तेगण विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरी लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *