जन चौपाल में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

सिद्धार्थनगर शोहरतगढ़ दिनांक : 6 जनवरी 2026

महिला सशक्तिकरण नारी सुरक्षा एवं स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के ग्राम मकडौर टोला तेल डिहवा में जन चौपाल बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता के संबंध में दिए गए निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ श्री मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़ श्री नवीन कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ।

जन चौपाल के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके साथ होने वाले अपराधों से बचाव नारी सुरक्षा साइबर अपराध दहेज उत्पीड़न पॉक्सो एक्ट तथा महिला संबंधित मामलों में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग की गई एवं मिशन शक्ति 5.0 के स्टिकर भी चस्पा किए गए।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की जानकारी दी गई जहां महिलाएं अपनी समस्या दर्ज करा सकती हैं। इसके अतिरिक्त महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी अवगत कराया गया जिनमें प्रमुख रूप से 1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 108 एम्बुलेंस 101 अग्निशमन 14567 एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।

जन चौपाल में बाल कल्याण अधिकारी श्री अमन शर्मा के संयुक्त प्रयास से बाल विवाह रोकथाम को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया तथा उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही यातायात नियमों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में बाल कल्याण अधिकारी श्री अमन शर्मा ग्राम प्रधान श्री पप्पू गुप्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनीता सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 65 महिलाएं 22 बालिकाएं तथा 30 पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

कार्यक्रम में शामिल पुलिस टीम :

उप निरीक्षक श्री राजकुमार यादव हे• का• अविनाश सिंह का• पवन मौर्य म• का• उर्मिला देवी म• का• शोभा भारती म• का• अंबिका

मिशन शक्ति फेज 5.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा आत्मनिर्भरता और जागरूकता को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *