इटवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई साइबर ठगी के ₹20000 वापस कराए

सिद्धार्थनगर : साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और पीड़ितों को राहत देने के लिए जनपद पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के नेतृत्व में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना इटवा पुलिस ने एक और बड़ी सफलता प्राप्त की है।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल इटवा ने शिकायतकर्ता मुस्तकीम पुत्र हकीकुल्लाह निवासी रानी जोत थाना इटवा द्वारा दी गई शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की।

शिकायत के अनुसार NCRP पोर्टल पर दर्ज जानकारी के मुताबिक दिनांक 01/09/2025 को AEPS माध्यम से ₹• 20000 की साइबर ठगी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल इटवा जनपदीय साइबर सेल सिद्धार्थनगर और संबंधित बैंक के संयुक्त अथक प्रयासों से पूरा ₹• 20000 वापस कराया गया।

राशि वापस मिलने के बाद आवेदक मुस्तकीम ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

साइबर टीम की भूमिका सराहनीय

थाना इटवा साइबर सेल व जनपदीय साइबर सेल की त्वरित और समन्वित कार्रवाई इस सफलता की मुख्य वजह रही जो पीड़ितों का विश्वास बढ़ाने में एक अहम कदम है।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *