सिद्धार्थनगर 16 जनवरी 2026 :
थाना इटवा क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से 3 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र एक घंटे के भीतर सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया गया जिस पर परिजनों ने पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की।
जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2026 को लगभग दोपहर 1:30 बजे इटवा चौराहे पर एक 3 वर्षीय बालक मिला जो नाम-पता बताने में असमर्थ था। मिशन शक्ति टीम ने तत्काल बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ एवं त्वरित खोजबीन के बाद एक घंटे के भीतर बालक के परिजनों को ढूंढ लिया गया।
बालक की पहचान उमैर उम्र 3 वर्ष पुत्र शरीरूला निवासी ग्राम संग्रामपुर, थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। बालक को सकुशल उसके पिता शरीरूला पुत्र जोखू को सुपुर्द किया गया। अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने इटवा पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया।
इस मानवीय कार्य से एक बार फिर मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता देखने को मिली।
मिशन शक्ति टीम में शामिल अधिकारी कर्मचारी
उ• नि• राजेंद्र शाही थाना इटवा
का• संजीव कुमार थाना इटवा
महिला कांस्टेबल अल्का त्रिपाठी थाना इटवा
महिला कांस्टेबल रविता यादव थाना इटवा
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
