इटवा में चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर मामले में 25 हजार का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक : 15-1-2026 जनपद  सिद्धार्थनगर

जनपदीय एसओजी एवं थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्र इटवा से चोरी हुई लाइसेंसी रिवाल्वर के मामले में वांछित 25000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद चोरी का एन्ड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 9/10 अगस्त 2025 की रात्रि को राहुल कुमार पाठक पुत्र श्री हरि प्रकाश पाठक, निवासी सहदेईया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के घर अज्ञात चोरों द्वारा छत के रास्ते घर में प्रवेश कर आलमारी बक्सा एवं अटैची का ताला तोड़ते हुए एक अदद लाइसेंसी रिवाल्वर संख्या P8959 6 अदद कारतूस 2 मोबाइल फोन एवं नगद धनराशि चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना इटवा पर मु• अ• सं• 146/2025 धारा 331(4) 305 A बीएनएस पंजीकृत किया गया था।

इस प्रकरण में पूर्व में एक अभियुक्त शिवराम यादव को गिरफ्तार किया जा चुका था जबकि उसका साथी रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई पुत्र ध्रुव कन्नौजिया निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा, बीते लगभग चार माह से फरार चल रहा था, जिस पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था।

डॉ• अभिषेक महाजन, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन एवं पवीन प्रकाश क्षेत्राधिकारी इटवा के पर्यवेक्षण में दिनांक 14.1.2026 को जनपदीय एसओजी एवं थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इटवा-बांसी मार्ग स्थित खरदेवरी भट्टे के पास से उक्त इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई पुत्र ध्रुव कन्नौजिया निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर

बरामदगी

एक अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन चोरी का

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी शिवराम यादव के साथ मिलकर उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी में प्राप्त रिवाल्वर एक मोबाइल एवं नगद राशि उसके साथी के पास चली गई थी जबकि यह मोबाइल फोन उसके हिस्से में आया था जिसे बेचने की फिराक में वह मौके पर खड़ा था।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक रविन्द्र सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा उ• नि• जीवन त्रिपाठी  प्रभारी एसओजी सिद्धार्थनगर उ• नि• नागेन्द्र सिंह उ• नि• राजेन्द्र प्रसाद थाना इटवा

आरक्षी रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव, जनार्दन प्रजापति  एसओजी टीम आरक्षी नरेन्द्र देव चौहान रविश यादव थाना इटवा।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *