इंडो नेपाल बॉर्डर नरकुल पर ऑपरेशन कवच के तहत संयुक्त गश्त

सिद्धार्थनगर 22 फरवरी 2026: आगामी होली एवं रमजान माह को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से इंडो नेपाल बॉर्डर नरकुल पर ऑपरेशन कवच के तहत थाना मोहाना पुलिस एवं एसएसबी टीम द्वारा संयुक्त पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान एसएसबी उपनिरीक्षक संजय चौहान व उनकी टीम चौकी इंचार्ज लालपुर उपनिरीक्षक सुदीप कुमार यादव मुख्य आरक्षी मंजेश कुमार एवं कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार सहित पुलिस बल ने भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सघन पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की जांच की।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई है तथा त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थ नगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *