ईमानदारी की मिसाल बनी सिद्धार्थनगर पुलिस खोया पर्स सकुशल लौटाया

सिद्धार्थनगर  18 दिसम्बर 2025:

जनपद में आमजन के विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में सिद्धार्थनगर पुलिस द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया।

डॉ. अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन में पुलिस कर्मियों द्वारा ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एक नागरिक का खोया हुआ पर्स सकुशल वापस कराया गया।

दिनांक 17.12.2025 को आरक्षी कौशल मौर्य, जो वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिद्धार्थनगर में नियुक्त हैं सायंकाल कार्यालय कार्य पूर्ण कर अपने कक्ष की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आरटीओ कार्यालय मोड़ के पास मुख्य सड़क पर उन्हें एक पर्स बटुआ पड़ा हुआ मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें ₹17500 नगद ड्राइविंग लाइसेंस एटीएम कार्ड एवं बार काउंसिल कार्ड पाए गए।

पर्स में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर पर्स धारक की पहचान दीपक प्रकाश द्विवेदी पुत्र स्व• ओमप्रकाश द्विवेदी निवासी शिवपुरी कॉलोनी मधुकरपुर थाना सिद्धार्थनगर मूल निवासी ग्राम शनिचरा पोस्ट बरगदवा खखरी थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। आरक्षी कौशल मौर्य द्वारा तत्परता दिखाते हुए पर्स धारक से संपर्क स्थापित किया गया।

दिनांक 18.12.2025 को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दीपक प्रकाश द्विवेदी को पुलिस कार्यालय सिद्धार्थनगर बुलाकर उनका खोया हुआ पर्स एवं उसमें रखी सम्पूर्ण सामग्री सकुशल सुपुर्द की गई।

पर्स प्राप्त होने पर दीपक प्रकाश द्विवेदी ने पुलिस विभाग की ईमानदारी एवं मानवीय कार्य की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं आरक्षी कौशल मौर्य का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर – अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *