एचपीवी टीकाकरण हेतु पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर में चिकित्सा शिविर का आयोजन

वामा सारथी एवं पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन की पहल पर बालिकाओं को लगाया गया सुरक्षा कवच का टीका

सिद्धार्थनगर 8 नवम्बर 2025:

उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन एवं वामा सारथी के तत्वाधान में पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर परिसर में एक विशेष चिकित्सा एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने किया।

शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा पुलिस लाइन परिसर एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस का टीका लगाया गया। यह टीका उन संक्रमणों से बचाव प्रदान करता है जो गर्भाशय ग्रीवा गले योनी लिंग एवं गुदा के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

डॉ. महाजन ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण बालिकाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है जिससे भविष्य में कैंसर जैसी घातक बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने टीकाकरण अभियान की सराहना की और बालिकाओं के स्वास्थ्य प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

शिविर में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सिद्धार्थनगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी बालिकाओं को टीकाकरण कार्ड भी वितरित किए गए।                                            रिपोर्ट अर्जुन कुमार अग्रहरी जिला संवाददाता Live 24 India News सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *