सिद्धार्थनगर 17 जनवरी 2026: आगामी होली और रमजान त्योहारों को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर खुनुवा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पैदल गश्त की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन के आदेश पर और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने थाना शोहरतगढ़ पुलिस व एसएसबी टीम के साथ बॉर्डर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती इलाके में सघन निगरानी रखते हुए लोगों से संवाद किया और उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
