थाना चिल्हिया जनपद सिद्धार्थनगर 8 अक्टूबर 2025:
महिला सशक्तिकरण साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा के तहत मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ प्रवीण प्रकाश द्वारा थाना चिल्हिया मिशन शक्ति टीम एवं साइबर टीम थाना सिद्धार्थनगर के साथ ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल चिल्हिया बाजार में जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व छात्राओं को स्वयं की सुरक्षा साइबर अपराधों से बचाव तथा सरकारी हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान शक्ति दीदी पहल के अंतर्गत महिलाओं और छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के महिला उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें —
📞 1090 वूमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 चाइल्ड केयर लाइन 108 एम्बुलेंस सेवा 101 अग्निशमन 14567 एल्डर हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन।
मिशन शक्ति टीम का विवरण:
1️⃣ प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी थाना चिल्हिया सिद्धार्थनगर
2️⃣ उप निरीक्षक अमित कुमार शाही लालचंद यादव शारदा प्रसाद मोतीलाल यादव
3️⃣ मुख्य आरक्षी — दिलीप द्विवेदी कांस्टेबल विशाल साइबर थाना सिद्धार्थनगर
4️⃣ महिला कांस्टेबल सीमा सुधा थाना चिल्हिया
5️⃣ कांस्टेबल सुनील कुमार आलोक कुमार थाना चिल्हिया
अभियान के दौरान छात्राओं ने मिशन शक्ति टीम से कई सवाल पूछे जिनका समाधान मौके पर किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से सतर्क रहने और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक जागरूकता फैलाने की अपील की। अर्जुन अग्रहरि संवाददाता सिद्धार्थ नगर लाइव 24 इंडिया न्यूज़:
