सिद्धार्थनगर। थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगही में मंगलवार को एक कटहल के पेड़ के पास अचानक ग्रामीणों ने विशाल अजगर सांप को देखा। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग इकट्ठा हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि समय रहते वन विभाग की टीम पहुंच गई और किसी तरह की अप्रिय घटना होने से बच गई। पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।
👉 यह पहली बार नहीं है जब क्षेत्र में बड़ा सांप दिखाई दिया हो इससे पहले भी गांव के आसपास जंगली जानवर और सांप देखे जा चुके
