ग्राम नौतला सरपतहा में चक बन्दी सुनवाई सम्पन्न हो किसानों ने व्यक्त की संतुष्टि

सिद्धार्थनगर 01 दिसम्बर 2025 :

चक बन्दी प्रक्रिया के अन्तर्गत ग्राम नौतला सरपतहा तप्पा डबरा तहसील शोहरतगढ़ में चल रहे भूमि पुनर्गठन कार्यों की समीक्षा एवं किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु आज सुनवाई आयोजित की गई।

ग्राम में धारा-4 का प्रकाशन 12 जुलाई 2017 को तथा धारा-24 कब्जा परिवर्तन 20 मई 2022 को किया जा चुका है। अन्तिम अभिलेख तैयार करते समय पाई गई त्रुटियों के निराकरण हेतु बनाए गए सन्दर्भ की सुनवाई अपर जिलाधिकारी न्यायिक उप संचालक चक बन्दी डॉ. ज्ञान प्रकाश द्वारा पूर्व सूचना अनुसार की गई।

सुनवाई के दौरान चकबन्दी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद यादव सहायक चकबन्दी अधिकारी आशुतोष यादव, चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल ग्राम चकबन्दी कमेटी के सदस्य एवं भारी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

किसानों से उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना गया। कृषक गणों ने बताया कि

चक बन्दी से बिखरे हुए खेत अब एक स्थान पर एकत्र हो गए हैं।

खेतों तक आने-जाने के लिए चकमार्ग उपलब्ध हो गया है।

सिंचाई के लिए नाली की व्यवस्था होने से कार्य आसान हुआ है।

किसानों ने चकबन्दी कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इससे खेती में सुविधा और उत्पादकता दोनों बढ़ी हैं।

अबरिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *