ग्राम मऊ टोला धुसिया थाना गोल्हौरा की घटना पर बोले क्षेत्राधिकारी इटवा

थाना गोल्हौरा क्षेत्र के ग्राम मऊ टोला धुसिया में हुई घटना को लेकर प्रशासन सतर्क दिखाई दिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी इटवा श्री सुबेन्दु सिंह ने मीडिया से बातचीत की और पूरी जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच पारदर्शी तरीके से की जाएगी तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

क्षेत्राधिकारी इटवा ने ग्रामीणों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस हर स्तर पर तत्पर है और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण में है।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *