ग्राम बोकनार में महिला की हत्या ईंट पत्थर से कुचलकर मारी गई क्षेत्र में दहशत फैली

थाना चिल्हिया : क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोकनार में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव की महिला हाजरा की अज्ञात हमलावरों ने ईंट पत्थरों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया।

ग्रामीणों के अनुसार देर रात गांव के बाहरी हिस्से से अचानक चीख-पुकार सुनाई दी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े जहां खून से लथपथ महिला का शव पड़ा मिला। मौके पर ईंट पत्थर बिखरे थे जिनसे हमले की पुष्टि हो रही थी। परिजनों ने तुरंत थाना चिल्हिया पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी ने कहा कि

प्रथम दृष्टया मामला हत्या का है। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि

फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए गए

आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है

पुलिस टीम तेजी से सुराग जुटा रही है

दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जायेंगे

घटना के बाद गांव में दहशत के साथ आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि देर रात इस तरह की जघन्य हत्या ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *