गोल्हौरा पुलिस ने गोल्डन ओक इंटरनेशनल एकेडमी सेखुई में छात्रों को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर 4 दिसंबर 2025 :

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा एंटी-रोमियो अभियान से साइबर अपराध सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से थाना गोल्हौरा पुलिस ने गोल्डन ओक इंटरनेशनल एकेडमी सेखुई में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी इटवा प्रवीण प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ।

नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता थाना गोल्हौरा ने किया।

छात्र छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी थाना गोल्हौरा की मिशन शक्ति टीम

उ• नि• रणविजय सिंह आरक्षी रणजीत यादव महिला आरक्षी बबीता सिंह ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों को निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी

महिला सुरक्षा एवं महिलाओं से संबंधित नए कानून

एंटी रोमियो अभियान

साइबर अपराध से बचाव

ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षा

महिला हेल्पलाइन सेवाओं की उपयोगिता

छात्र छात्राओं के लिए सरकारी सुरक्षा योजनाएं

सरकारी हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जरूरी हेल्पलाइन नंबर बताए

1090 वुमेन पावर लाइन 181 महिला हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 112 पुलिस इमरजेंसी सेवा 1098  चाइल्ड हेल्पलाइन 108  एम्बुलेंस 101 अग्निशमन सेवा 14567  एल्डर हेल्पलाइन 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन

इन नंबरों के उपयोग और महत्व पर भी विस्तार से जागरूक किया गया।

📌 रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *