सिद्धार्थनगर 18 जनवरी 2026 :
आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर जनपद में सतर्कता एवं सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 18 जनवरी 2026 को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा खुनुवा पर व्यापक पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व में थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं की गहन जांच की गई।
संयुक्त टीम द्वारा सीमा क्षेत्र में निरंतर निगरानी कर आम जनमानस में सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र सीमा पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
रिपोर्ट: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
