लखनऊ 20-8-202:
उत्तर प्रदेश को नई दिशा देने वाला उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस भविष्य के इंजीनियरों और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को तैयार कर रहा है। यह संस्थान अपराध जांच की प्रक्रिया को न केवल वैज्ञानिक और त्वरित बना रहा है बल्कि युवाओं को शोध नवाचार और करियर अवसरों के नए आयाम भी प्रदान कर रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सशक्त नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और अपराधियों में भय का वातावरण स्थापित कर रहा है।
विज्ञान और तकनीक के संगम से विकसित फॉरेंसिक जांच आज अपराध नियंत्रण का सबसे बड़ा साधन बन रही है। इसके परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश विकास और समृद्धि के पथ पर अग्रसर है और जनता को भयमुक्त एवं सुखद जीवन उपलब्ध करा रहा है।
