सिद्धार्थनगर 1 दिसंबर 2025:
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 84 BNSS के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के गांव में पहुंचकर डुग्गी मुनादी कराते हुए नोटिस गांव मोहल्लों और प्रमुख चौराहों पर चस्पा किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई का नेतृत्व नवीन कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ ने अपनी टीम के साथ किया।
मामला थाना चिल्हिया में पंजीकृत मु•अ•सं• 55/2025 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित है जिसमें निम्न अभियुक्त वारंटी वांछित चल रहे थे
1. इंदल चौहान पुत्र ठाकुर
2. सम्बारी पुत्र भूखन
3. विनोद कुमार चौहान पुत्र अंतू निवासी टिकुरी थाना खैरीघाट जनपद बहराइच
4. नंद किशोर पुत्र स्व. लालाराम निवासी अड़गोडवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच
5. बछराम पुत्र दयाराम निवासी दल्लापुरवा जनपद बहराइच
पुलिस टीम ने गांव में पहुंचकर मुनादी कराई और सभी दृष्यमान स्थलों मुख्य चौराहों दीवारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर धारा 84 BNSS की नोटिस चस्पा की ताकि अभियुक्तों पर न्यायालय द्वारा जारी आदेश का स्पष्ट अनुपालन हो सके।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
