इटवा पुलिस व SOG की बड़ी कार्रवाई बरेली गैंग का पर्दाफाश

शातिर नकबजन गिरफ्तार भारी मात्रा में चोरी के आभूषण बरामद

सिद्धार्थनगर : 13 जनवरी 2026

थाना इटवा पुलिस एवं जनपदीय SOG की संयुक्त टीम ने अंतर्जनपदीय नकबजनी व चोरी करने वाले कुख्यात बरेली गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण व नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, थाना इटवा क्षेत्र के ग्राम चौखड़ा में 28 अगस्त 2025 को घर में चोरी तथा 27 दिसंबर 2025 की रात्रि ग्राम परसा मैना चौराहे स्थित दो ज्वैलरी दुकानों में चोरी की घटनाओं के संबंध में मुकदमे दर्ज थे। इन घटनाओं के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में टीम गठित की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के निर्देशन में थाना इटवा प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह एवं SOG प्रभारी जीवन त्रिपाठी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12/13 जनवरी 2026 की रात्रि ग्राम पिपरा पठान हनुमान मंदिर के पास से अभियुक्त अनीस को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त की निशानदेही पर बड़ी मात्रा में आभूषण बरामद हुए। बरामदगी व बयान के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 5 अभियोगों का सफल अनावरण किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

अनीस पुत्र रईस निवासी गौरी डीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर

बरामदगी

पायल 6 जोड़ी बिछिया 2 जोड़ी नाक की कील 2 गले के हार 2 अंगूठी 5 चैन 1 कान के झाले 3 जोड़ी कान की बाली 1 जोड़ी नकद ₹540

पूछताछ में बड़ा खुलासा

अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वर्ष 2022 में शाहजहांपुर जेल में उसकी मुलाकात बरेली निवासी गैंग सदस्यों से हुई थी। जेल से छूटने के बाद तीनों ने मिलकर सिद्धार्थनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सुनियोजित नकबजनी की घटनाएं कीं। चोरी के जेवरात आपस में बांटे जाते थे जिनमें से कई नेपाल में बेच दिए गए। शेष जेवर नेपाल ले जाते समय अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गैंग के दो अन्य सदस्य फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पुलिस टीम

थाना इटवा पुलिस SOG एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई।

रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर 

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *