सिद्धार्थनगर 16 जनवरी 2026 :
जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बांसी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बांसी सुश्री रोहनी यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार आज दिनांक 16 जनवरी 2026 को मु• अ• सं• 07/2026 धारा 65(1) 351(3/) 333 BNS एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को ग्राम मधुकरपुर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
विशाल श्रीवास्तव पुत्र त्रिलोकी लाल
निवासी मधुकरपुर कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
श्री मृत्युंजय पाठक प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी
हे• का• अमरनाथ यादव थाना कोतवाली बांसी हे• का• संतोष पाण्डेय थाना कोतवाली बांसी
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
