सिद्धार्थनगर 23 फरवरी 2026: जनपद में प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों की ककरहवां क्षेत्र में चल रही जंगल ट्रेनिंग का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता अनुशासन शारीरिक दक्षता एवं सामरिक कौशल का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। जंगल ट्रेनिंग के तहत रिक्रूट आरक्षियों को दुर्गम एवं वन क्षेत्र में संचलन घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाने की प्रक्रिया आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया टीम वर्क तथा वायरलेस संचार प्रणाली के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया।
इसके साथ ही आत्मरक्षा के उपाय एवं विशेष परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की रणनीतियों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन धैर्य सतर्कता तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से सुदृढ़ रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसी ट्रेनिंग पुलिस बल को विषम परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करती है। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। पुलिस विभाग ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम आगे भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगा।
रिपोर्टर: अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
