चार हजार जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं किया वितरण :
सिद्धार्थनगर 2 जनवरी 2026
लोकसभा क्षेत्र डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर के सांसद श्री जगदंबिका पाल के जन्मदिवस के अवसर पर तुलसियापुर में भव्य जन्मदिवस अभिनंदन एवं कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर सामाजिक सरोकार एवं जनसेवा की मिसाल प्रस्तुत करते हुए लगभग चार हजार गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए। मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने स्वयं कई जरूरतमंद परिवारों को अपने हाथों से कंबल प्रदान कर सेवा और संवेदना का संदेश दिया।
अपने संबोधन में मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने सांसद श्री जगदंबिका पाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जगदंबिका पाल ऐसे जननेता हैं जो जनता के प्रति पूर्णतः समर्पित हैं, जिनकी बात दिल्ली से लेकर लखनऊ तक गंभीरता से सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि सांसद पाल ने सदैव क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और आमजन की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता में रखा है।
मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा सिद्धार्थनगर जनपद में 2000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए गए हैं जिनमें से आधे से अधिक कार्य सांसद जगदंबिका पाल की अनुशंसा पर स्वीकृत और पूर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था के क्षेत्र में भी सांसद के सतत प्रयासों से अनेक मजरों और गांवों तक बिजली पहुंची है जिससे ग्रामीण जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है।
उन्होंने यह भी कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों पर विदेश या पर्यटन स्थलों पर न जाकर जनता के बीच रहकर उत्सव मनाना सांसद के जनसेवक होने का सशक्त प्रमाण है।चार हजार जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरण मंत्री ए.के. शर्मा ने स्वयं किया वितरण
जगदंबिका पाल जनता के प्रति समर्पित जननेता जिनकी बात दिल्ली से लखनऊ तक सुनी जाती है : ए.के. शर्मा
सिद्धार्थनगर में 2000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य सांसद की अनुशंसा से हुए आधे से अधिक कार्य
भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था : जगदंबिका पाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री जगदंबिका पाल ने कहा कि भारत आज तेजी से उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली थी तब भारत विश्व की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था था जबकि आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति को कभी सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं माना बल्कि इसे सेवा जिम्मेदारी और कर्तव्य के रूप में स्वीकार किया है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना चौधरी नगर पंचायत चेयरमैन श्री गोविंद माधव जिलाध्यक्ष श्री कन्हैया पासवान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अर्जुन अग्रहरि लाइव 24 इंडिया न्यूज़ सिद्धार्थनगर
