28 सितम्बर 2025 सिद्धार्थनगर :
डुमरियागंज क्षेत्राधिकारी ने आज थाना कोतवाली डुमरियागंज में स्थापित महिला सुरक्षा केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।इस दौरान केन्द्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन में किया गया।
क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज ने महिला सुरक्षा केन्द्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और महिला सुरक्षा एवं सहायता से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया। अर्जुन अग्रहरी जिला रिपोर्टर Live 24 India News सिद्धार्थनगर।
