ड्रोन को लेकर अफवाहों पर सख्त कार्रवाई पुलिस ने आमजन को किया जागरूक

17.09.2025 सिद्धार्थनगर: इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम रमवापुर विशुनपुर में छत पर ड्रोन मिलने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्राधिकारी इटवा सुबेन्दु सिंह व प्रभारी निरीक्षक इटवा द्वारा मौके पर पहुंचकर ड्रोन को कब्जे में ले लिया। जांच के बाद यह सामने आया कि उक्त ड्रोन एक सामान्य खिलौने वाला ड्रोन था जिस पर कैमरा केवल दिखावटी रूप से लगाया गया था।

डॉ अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशानुसार तथा प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल मार्गदर्शन में इटवा सर्किल के अंतर्गत इटवा गोल्हौरा और मिश्रौलिया थाना क्षेत्रों में जनपद में बढ़ती चोरी और ड्रोन संबंधी अफवाहों को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इस दौरान ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें यह समझाया गया कि अफवाहों के आधार पर किसी निर्दोष व्यक्ति पर हमला करना गंभीर अपराध है। क्षेत्राधिकारी सुबेन्दु सिंह ने बताया,

👉 ड्रोन में लगा कैमरा केवल दिखावटी है और इसमें कोई रिकॉर्डिंग उपकरण नहीं है। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल 112 पर सूचित करें।

पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि

✔️ कानून व्यवस्था बनाए रखने

✔️ चोरी एवं अफवाहों के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने

✔️ आमजन की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।

साथ ही आमजन से अपील की गई कि।

कानून को अपने हाथ में न लें।

संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना पुलिस को दें ताकि शांतिपूर्ण समाज सुनिश्चित किया जा सके।

👉 आपका सहयोग हमारी ताकत।

Share in Your Feed

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *